ब्रेकिंग – राष्ट्रीय लोक जनता दल के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बने रिजवान अंसारी

पुनीत कुमार मौर्य – एडिटर इन चीफ (बिहार)

सीवान – राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा का सीवान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रिजवान अंसारी के नेतृत्व में पुराने आईबी में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही पार्टी स्तर पर चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी ।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के निशाने पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे। एक सवाल के
जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को कभी भी मुख्यमंत्री बनने नहीं देंगे, ऐसा समय आयेगा तो वह फिर से अपना रास्ता बदल कर किसी अन्य के साथ चल देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए राष्ट्रीय लोक जनता दल कृतसंकल्पित है ।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद ने पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ने व महिलाओं के हित के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारे नेता हमेशा से निरंतर प्रयास करते रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, महासचिव ओम प्रकाश कुशवाहा, अहमद सिद्दिकी, सुभाष यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, आणि गोपालपुर चेयरमैन इमाम जाकिर समेत अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here