सिसवन – सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
पुनीत कुमार मौर्य / एडिटर इन चिफ बिहार
सिसवन/सीवान (चौथी वाणी) – थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। सिसवन – ताजपुर मुख्य मार्ग पर बाइक के दुर्घटना में आरा जिले के स्थानीय निवासी विजेंद्र सिंह का पुत्र प्रवीण सिंह दुर्घटना में घायल हो गया। जबकि, गंगपुर सिसवन के मुकेश राम के पुत्र शिवांशु कुमार बाइक से गिरकर
घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज सिसवन अस्पताल में कराया गया।